रायबरेली। पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह की सख्त कार्रवाई के तहत अवैध वसूली में लिप्त एक होमगार्ड पर शिकंजा कस दिया गया है। मामला डीह कोतवाली क्षेत्र का है, जहां ओवरलोड वाहनों से दबाव बनाकर वसूली करने के आरोप में सलोन कोतवाली में तैनात होमगार्ड विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ बीपी सिंह को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी होमगार्ड को हिरासत में लेकर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। पुलिस अधीक्षक की इस कार्रवाई से जिले में ओवरलोड वाहनों से अवैध वसूली करने वालों में हड़कंप मच गया है। जिला पुलिस का कहना है कि अवैध वसूली, भ्रष्टाचार और दबंगई में लिप्त किसी भी कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा।
रायबरेली: अवैध वसूली में लिप्त होमगार्ड गिरफ्तार, एसपी की कड़ी कार्रवाई से मचा हड़कंप
