डलमऊ रायबरेली। सोमवार शाम करीब 6 बजे चोदहमील पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार डंफ़र ने दो मोटरसाइकिलों को जोरदार टक्कर मार दी थी। हादसे में सराय दिलावर निवासी आशिक और उनका बेटा आरशम की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं गंभीर रूप से घायल आशिक की पत्नी शाहीन की भी इलाज के दौरान मंगलवार सुबह लगभग 5 बजे मौत हो गई।
लगातार तीन मौतों से पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है
