डलमऊ : संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, जांच में जुटी पुलिस

डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के सराय लखनी गांव में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया।जानकारी के अनुसार उर्मिला की शादी करीब 10 वर्ष पूर्व गुरबक्शगंज थाना क्षेत्र निवासी सतीश कुमार के साथ हुई थी। शनिवार शाम उर्मिला गंभीर हालत में अपने मायके पहुँची। उसकी स्थिति बेहद नाजुक होने पर परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। परिजनों ने घटना की सूचना डलमऊ पुलिस को दी। सोमवार को पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला की मौत किन हालात में हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial