डलमऊ क्षेत्र में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, नकदी व जेवरात चोरी

डलमऊ (रायबरेली)। डलमऊ क्षेत्र के अमरहा पोस्ट दरिगापुर में अज्ञात चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाते हुए नकदी समेत कीमती जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित गीतेश कुमार प्रजापति उर्फ सोहन पुत्र श्यामलाल ने बताया कि वह दुबई में कार्यरत हैं और 17 नवंबर को घर आए थे। घटना के समय घर में पति-पत्नी और उनका 4 वर्षीय पुत्र मौजूद था। रात में सभी लोग मकान के ऊपर वाले कमरे में सो रहे थे। सुबह नीचे आने पर उन्होंने देखा कि मेन गेट का ताला टूटा हुआ था और घर के अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था। चोरों ने घर से सोने का झुमका, मंगलसूत्र, नथुनी, पायल, बिछिया, बिटिया की दो सोने की हाय, एक चांदी की चैन, एक चांदी की हाय समेत करीब 25 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए। पीड़ित ने तत्काल 112 नंबर पर सूचना दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial