डलमऊ (रायबरेली)।कुंजन का पुरवा गांव में हाल ही में हुई हृदय विदारक सड़क दुर्घटना में भाई बहन की मौत के बाद शोकाकुल परिवार से मिलने डॉक्टर प्रशांत पहुंचे। इस दर्दनाक हादसे में परिवार ने अपने घर के दो चिराग खो दिए, जिससे पूरे गांव में शोक का माहौल है।डॉक्टर प्रशांत ने सामाजिक हितों के लिए संघर्ष करने वाले वीरेंद्र यादव जिला पंचायत सदस्य पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर उनसे मुलाकात की और उनके दुख को साझा किया। बताया गया कि पीड़ित परिवार पहले से ही विपरीत परिस्थितियों से गुजर रहा है, परिवार के मुखिया का साया नहीं है और जीविका चलाने का कोई स्थायी साधन भी नहीं है। डॉक्टर प्रशांत और वीरेंद्र यादव ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की तथा समाज के सक्षम लोगों से आगे बढ़कर मदद करने की अपील की। उन्होंने कहा कि ऐसे कठिन समय में पीड़ित परिवार को सहयोग की सख्त आवश्यकता है और समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।
कुंजन का पुरवा हादसा: आंसुओं के बीच उम्मीद, पीड़ित परिवार तक पहुंची मदद
