डलमऊ (रायबरेली)।उद्योग व्यापार मंडल रजि० के प्रतिनिधित्व में आगामी 14 जनवरी 2026 (बुधवार) को विशाल खिचड़ी भोज एवं व्यापारी सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम सुबह 11:00 बजे से लालगंज रोड, शंकर नगर, मुराईबाग, डलमऊ में संपन्न होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष मा. अनूप शुक्ला रहेंगे, जबकि विशिष्ट अतिथि पं. बृजेश दत्त गौड़ होंगे। आयोजन में क्षेत्र के सभी व्यापारी एवं सहयोगियों की गरिमामयी उपस्थिति की अपील की गई है। कार्यक्रम का उद्देश्य व्यापारियों को सम्मानित कर आपसी सहयोग को मजबूत करना है।
खिचड़ी भोज में सम्मान और संवाद, डलमऊ में जुटेंगे व्यापारी
