गदागंज (रायबरेली)। दीन शाह गौरा के सम्यक सेवा समिति द्वारा 12 वां सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नौ जोड़ों में एक दूसरे के गले में वरमाला डाली, बुद्ध रीति रिवाज से एक दूसरे के साथ रहने की शर्तें मानी।गोविंदपुर माधव के एक निजी विद्यालय में आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में नव विवाहित जोड़ों का शादी समारोह आयोजित किया गया। सम्यक सेवा समिति द्वारा आयोजित यह 12वां कार्यक्रम था डॉक्टर आर पी मौर्या ने बुद्ध रीति रिवाज से सभी जोड़ों का विवाह संपन्न कराया। कार्यक्रम में अमन ने कौशल्या, सूरज लाल ने सीमा देवी, दीपेंद्र कुमार ने सीमा देवी, आदित्य कुमार ने सोनी, मनीष कुमार ने सरिता, पंकज ने प्राची, दुर्गेश ने किरण देवी, विकास मौर्य ने विनीता व प्रदीप कुमार ने विमला के गले में वरमाला डाली। कार्यक्रम में आए विभिन्न अतिथियों ने नव विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। समिति के अध्यक्ष शिव नारायण मौर्य ने बताया कि समिति का यह 12वां विवाह कार्यक्रम है जो प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है सभी जोड़ों को उपहार देकर विदाई की जाती है। इस मौके पर उत्कृष्ट मौर्य अशोक, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ऊंचाहार बीएन मौर्य, हरिशंकर मौर्य, चंद्रभान मौर्य, डॉक्टर आरपी मौर्य ,आदित्य कुमार, जगदीश प्रसाद, गंगासागर मौर्य ने पहुंचकर नव विवाहित जोड़ों को उपहार भेट किया।इस मौके पर संस्था के संरक्षक श्री राम मौर्य, उपाध्यक्ष रामराज सैनी, सचिव दिलीप कुमार, कोषाध्यक्ष मुकेश कुमार मौर्य, सहित बड़ी संख्या में नव विवाहित जोड़ों के परिजन उपस्थित रहे।
एक मंच, 9 शादियां: डलमऊ में सामूहिक विवाह का भव्य आयोजन
