रायबरेली पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 48 उपनिरीक्षक व आरक्षियों के तबादले

रायबरेली | न्यूज प्लस रिपोर्ट – जनपद रायबरेली में पुलिस प्रशासन ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 48 उप निरीक्षक, मुख्य आरक्षी एवं आरक्षियों के तबादले किए हैं। यह स्थानांतरण आदेश तत्काल प्रभाव से लागू माने जाएंगे। जारी सूची के अनुसार कई थानों, यातायात शाखा, यूपी-112, पुलिस लाइन, मॉनिटरिंग सेल, फील्ड यूनिट, एएचटीयू, विशेष जांच प्रकोष्ठ एवं सीसीटीएनएस शाखा में तैनात पुलिसकर्मियों को इधर से उधर किया गया है।तबादलों के तहत थाना सलोन, डीह, लालगंज, शिवगढ़, बछरावां, नसीराबाद, खीरों, जगतपुर, महराजगंज, ऊंचाहार, गुरूबक्शगंज, कोतवाली नगर, गदागंज और मिलएरिया सहित विभिन्न थानों में नई तैनाती दी गई है। वहीं कुछ पुलिसकर्मियों को पुलिस लाइन, मॉनिटरिंग सेल, यूपी-112 एवं फील्ड यूनिट में भेजा गया है। कुछ पदस्थापना यथावत भी रखी गई हैं।पुलिस विभाग का मानना है कि इस प्रशासनिक बदलाव से कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया जाएगा तथा कार्यकुशलता में सुधार होगा। स्थानांतरित किए गए सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शीघ्र ही अपने नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial