रायबरेली (एनपीआर नेटवर्क)। डा० बी०आर० अम्बेडकर लीगल एसोसिएट के संयोजन तथा कलेक्ट्रेट परिसर के समस्त अधिवक्ता समाज के संयुक्त तत्वाधान में शनिवार को पेंशनर्स भवन में बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर के 69वें परिनिर्वाण दिवस पर पुष्पांजलि एवं वैचारिक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के महामंत्री रामेन्द्र सिंह एडवोकेट ने तथा संचालन सामाजिक चिंतक राजेश कुरील ने किया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर मजिस्ट्रेट रामअवतार ने बाबा साहब के जीवन संघर्ष पर प्रकाश डालते हुए कहा कि डा० अम्बेडकर समानता, स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के प्रबल समर्थक थे, जिन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकता। विशिष्ट अतिथि पूर्व डीजीसी (राजस्व) दिनेश यादव एडवोकेट, रामप्रसाद एडवोकेट, कलेक्ट्रेट बार के पूर्व अध्यक्ष सुशील श्रीवास्तव एडवोकेट एवं बौद्धिक चिंतक के०पी० राहुल ने कहा कि अम्बेडकर के विचार कर्तव्यनिष्ठा, निष्पक्षता, सामाजिक जिम्मेदारी और संविधान के प्रति समर्पण का मार्ग प्रशस्त करते हैं।इस दौरान बड़ी संख्या में उपस्थित अधिवक्ताओं—महेन्द्र कुमार यादव, भूपेन्द्र सिंह यादव, पंकज कनौजिया, राजेश यादव, सत्येन्द्र श्रीवास्तव, रवी गुप्ता, मंशाराम राजवंशी, चन्द्रशेखर, दातादीन यादव, रोहित चौधरी, देवेश कुमार, दिलीप कुमार, अभयकृष्ण यादव, दीपापाल, वीरपाल, कुमार गौरव, राम भरोसे पासवान, यशवंत कुमार, अनुज यादव सहित सैकड़ों अधिवक्ताओं—ने पुष्पांजलि अर्पित की।कार्यक्रम में उपस्थित अधिवक्तागणों ने कलेक्ट्रेट परिसर में संविधान निर्माता बाबा साहब डा० अम्बेडकर की प्रतिमा स्थापित किए जाने की मांग नगर मजिस्ट्रेट से की।
अम्बेडकर के 69वें परिनिर्वाण दिवस पर रायबरेली कलेक्ट्रेट में श्रद्धांजलि व वैचारिक संगोष्ठी
