गोरखपुर (एनपीआर नेटवर्क)। विरासत और विकास की सोच को आगे बढ़ाती डबल इंजन की सरकार के कार्यकाल में जनपद गोरखपुर में विकास कार्य निरंतर गति पकड़ते जा रहे हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को गोरखपुर में ₹137 करोड़ की लागत से नवनिर्मित अत्याधुनिक रेल उपरिगामी सेतु का लोकार्पण किया गया।इस अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा कहा गया कि यह सेतु क्षेत्र के आवागमन को और अधिक सुगम बनाएगा तथा यातायात की वर्षों पुरानी समस्या से लोगों को राहत मिलेगी। नवनिर्मित रेल उपरिगामी सेतु के चालू होने से गोरखपुर से महराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर एवं नेपाल की ओर आने-जाने वाले यात्रियों को सीधा और सुरक्षित मार्ग उपलब्ध होगा।लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने कहा कि इस सेतु से न केवल यात्रा समय में कमी आएगी, बल्कि व्यापार, पर्यटन और स्थानीय विकास को भी नई गति मिलेगी। क्षेत्रीय लोगों ने भी इस महत्वपूर्ण परियोजना के पूर्ण होने पर खुशी जताई और सरकार के प्रयासों की सराहना की।
₹137 करोड़ की लागत से बने अत्याधुनिक रेल उपरिगामी सेतु का लोकार्पण
