कैंसर से जूझ रहे विधायक पर IT रेड, मंत्री दिनेश प्रताप सिंह के बयान से सियासत गरम

रायबरेली। बीएसपी विधायक उमाशंकर सिंह के आवास पर इनकम टैक्स की रेड पड़ने के बाद राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रेड की टाइमिंग पर सवाल खड़े किए हैं।राज्यमंत्री ने केंद्र सरकार का पक्ष रखते हुए एजेंसी की कार्यशैली पर सवाल उठाए। उनका कहना है कि इस समय प्रधानमंत्री कार्यालय और गृहमंत्री विदेश में हैं और मॉनिटरिंग कर रहे हैं। वहीं विधायक उमाशंकर सिंह कैंसर की चौथी स्टेज की बीमारी से जूझ रहे हैं, ऐसे समय में एजेंसी को इस तरह की कार्रवाई से बचना चाहिए था।उन्होंने कहा कि यदि इस कार्रवाई के चलते उनकी तबीयत पर कोई विपरीत असर पड़ता है तो इसकी जिम्मेदारी एजेंसी की होगी। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वह इस समय मानवीय आधार पर अपनी बेटी के साथ खड़े हैं और उनकी पोस्ट का कोई राजनीतिक अर्थ न निकाला जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial