नई दिल्ली में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी से मिले विजय यादव, दी बधाई—बताया नेतृत्व से मिलेगी यूपी भाजपा को नई ऊर्जा

लखनऊ (एनपीआर नेटवर्क)। भाजपा कार्यकारिणी सदस्य विजय यादव ने नई दिल्ली स्थित सरकारी आवास पर भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।इस अवसर पर विजय यादव ने कहा कि पंकज चौधरी के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश भाजपा को नई दिशा और नई ऊर्जा मिलेगी, जिससे संगठन और अधिक मजबूत होगा। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में पार्टी जनहित के मुद्दों को मजबूती से आगे बढ़ाएगी और कार्यकर्ताओं में नया उत्साह संचारित होगा।भेंट के दौरान संगठनात्मक मजबूती, आगामी राजनीतिक रणनीति और कार्यकर्ताओं की भूमिका पर भी सार्थक चर्चा हुई। विजय यादव की यह मुलाकात राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बनी हुई है और इसे संगठनात्मक दृष्टि से अहम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial