हलवाई, नाई और राजमिस्त्री ट्रेड के आवेदकों का साक्षात्कार 18 नवंबर को

रायबरेली। उत्तर प्रदेश सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग के तहत संचालित विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना में अधिक से अधिक लाभार्थियों को जोड़े जाने की तैयारी तेज हो गई है। इसी क्रम में हलवाई, नाई और राजमिस्त्री ट्रेड से संबंधित सभी ऑनलाइन आवेदकों का साक्षात्कार निर्धारित किया गया है। उपायुक्त उद्योग परमहंस मौर्य ने जानकारी देते हुए बताया कि—हलवाई ट्रेड के आवेदकों का साक्षात्कार 18 नवंबर 2025 को प्रातः 11 बजे होगा। नाई एवं राजमिस्त्री ट्रेड के आवेदकों का साक्षात्कार उसी दिन दोपहर 1 बजे से शुरू होगा।सभी आवेदकों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने सभी मूल प्रमाण-पत्रों के साथ निर्धारित समय पर उपायुक्त उद्योग कार्यालय, जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र, रायबरेली में उपस्थिति सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial