डलमऊ (रायबरेली)। आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से शनिवार को डलमऊ कोतवाली परिसर में शांति सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी सत्येंद्र सिंह एवं क्षेत्राधिकारी गिरिजा शंकर त्रिपाठी ने की।बैठक में क्षेत्र के ताजियादारों, शांति समिति के सदस्यों, गणमान्य नागरिकों तथा स्थानीय लोगों ने भाग लिया। अधिकारियों ने मोहर्रम के जुलूसों के निर्धारित मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, साफ-सफाई, विद्युत व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की। साथ ही उपस्थित लोगों से प्रशासन का सहयोग करने और किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की गई। उपजिलाधिकारी एवं क्षेत्राधिकारी ने कहा कि मोहर्रम का पर्व आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्द का प्रतीक है। सभी लोग मिल-जुलकर पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाएं तथा किसी भी समस्या की जानकारी तत्काल प्रशासन को दें। इस मौके पर कोतवाल राघवन सिंह, चौकी इंचार्ज अमरेश द्विवेदी, सोनू पटेल, नासिर उद्दीन, अबरार हुसैन,राम गोपाल वैश्य, आशीष जायसवाल, शकील अहमद, अजमेर सिंह समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
मोहर्रम को लेकर प्रशासन अलर्ट, शांति समिति की बैठक में दिए गए जरूरी निर्देश
