न्यूज प्लस रिपोर्ट
रायबरेली। गुरुबक्शगंज थाना क्षेत्र के भीतरगांव में सोमवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब 55 वर्षीय राजेश सोनी पुत्र तुलसी का शव लालपुर बगिया में पड़ा मिला। सुबह ग्रामीणों ने शव देखा तो पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई।सूचना मिलते ही गुरुबक्शगंज पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना करते हुए आसपास के लोगों से पूछताछ भी की।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक द्वारा शराब का सेवन किए जाने की बात सामने आ रही है, हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होने की बात कही है।फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हर पहलू को ध्यान में रखकर छानबीन की जा रही है। इलाके में घटना को लेकर चर्चा का माहौल बना हुआ है।
