रायबरेली में सरेशाम फायरिंग से हड़कंप, 9वीं के छात्र को धमकाने आए बाइक सवार दबंग; दो आरोपी ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंपे

जगतपुर (रायबरेली)।जिले के जगतपुर थाना क्षेत्र के कुसमी गांव में शुक्रवार शाम उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब बाइक सवार दबंगों ने एक छात्र को धमकाने के दौरान फायरिंग कर दी। सरेशाम हुई गोलीबारी से पूरे गांव में दहशत फैल गई।बताया जा रहा है कि दबंग प्रेम प्रसंग के मामले में 9वीं कक्षा के छात्र करन को धमकाने गांव पहुंचे थे। करन पास के पंचशील इंटर कॉलेज का छात्र है। आरोपियों ने गांव में पहुंचकर पहले छात्र को डराने-धमकाने की कोशिश की और फिर फायरिंग कर दी।घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाते हुए दो आरोपियों को मौके पर ही पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि कुछ अन्य आरोपी मौके से फरार बताए जा रहे हैं।सूचना मिलते ही जगतपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी भी प्रकार की दबंगई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

न्यूज प्लस रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial