रायबरेली। मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत वार्षिक निरीक्षण पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कलेक्ट्रेट परिसर के विभिन्न पटलो का बारीकी से निरीक्षण किया और अभिलेखों के रखरखाव की स्थिति जानी। निरीक्षण के दौरान फाइलों की व्यवस्थित व्यवस्था व साफ-सफाई को लेकर उन्होंने जिलाधिकारी की प्रशंसा की।मंडलायुक्त ने कहा कि प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप सभी ई-ऑफिस प्रणाली सुचारू रूप से संचालित हो रही हैं, जिससे कार्यों में पारदर्शिता और गति आई है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनसमस्याओं के निस्तारण में लापरवाही न बरती जाए।निरीक्षण कार्यक्रम के उपरांत मंडलायुक्त उन्नाव के लिए रवाना हो गए। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत में प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर संतोष जताया।
मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत ने किया रायबरेली कलेक्ट्रेट का वार्षिक निरीक्षण
