डलमऊ रायबरेली। जहांगीराबाद गांव से मंगलवार तड़के एक हृदयविदारक घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। भोलेनाथ मंदिर के पुजारी करुणा शंकर पांडेय ने अपनी ही लाइसेंसी 12 बोर बंदूक से गोली मारकर आत्महत्या कर ली।जानकारी के अनुसार, करुणा शंकर पांडेय (पुत्र बृज भूषण पांडेय) मंगलवार सुबह करीब 4 बजे मंदिर के सामने पहुंचे और खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, जहां पुजारी का शव जमीन पर पड़ा मिला। घटना के बाद गांव में शोक और सन्नाटा फैल गया।परिजनों के मुताबिक, मृतक लंबे समय से गंभीर बीमारी से पीड़ित थे और कई वर्षों से उनका इलाज चल रहा था। बीमारी के चलते वे मानसिक रूप से काफी परेशान चल रहे थे, इसी तनाव में उन्होंने यह कदम उठाया।सूचना मिलने पर डलमऊ पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
भोलेनाथ मंदिर के पुजारी ने खुद को मारी गोली, डलमऊ में सनसनी
