नन्हे कदमों ने पेश किया देशप्रेम का संदेश, डलमऊ पब्लिक स्कूल में भव्य आयोजन

डलमऊ (रायबरेली)। गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर डलमऊ पब्लिक स्कूल, डलमऊ में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण और राष्ट्रगान के साथ हुई, जिसके बाद विद्यालय परिसर देशभक्ति के रंग में रंग गया। इस अवसर पर ग्रामीण क्षेत्र में बेहतर शिक्षा की अलख जगा रहे विद्यालय के प्रधानाचार्य धर्मेंद्र सिंह एवं प्रबंधक निरंजन सिंह के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम ने सभी का ध्यान आकर्षित किया।कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत, समूह नृत्य, कविता पाठ और नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया। बच्चों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित अभिभावकों और अतिथियों का मन मोह लिया। विशेष रूप से सांस्कृतिक नृत्य और देशप्रेम से ओत-प्रोत गीतों पर बच्चों की शानदार प्रस्तुति को खूब सराहना मिली।इस मौके पर विद्यालय की शिक्षिकाएं अंजनी श्रीवास्तव, नंदिता मिश्र, नंदिनी अग्रहरी, दीपांसी मिश्र, नवनीत कौर, आंशिका सिंह, मुस्कान रावत, सलोनी यादव, राखी सविता, प्रीति रावत, रहनुमा और मांडवी सिंह मौजूद रहीं और कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।प्रधानाचार्य धर्मेंद्र सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि गणतंत्र दिवस हमें संविधान के मूल्यों और देश के प्रति कर्तव्यों की याद दिलाता है। वहीं प्रबंधक निरंजन सिंह ने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य ग्रामीण बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ संस्कार देना है। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial