महादेव से हनुमान तक… तीन मंदिरों में तोड़फोड़, गांव में आक्रोश

गदागंज (गदागंज)। गदागंज थाना क्षेत्र के जलालपुर धई गांव में मंगलवार सुबह मंदिरों में चोरी और सामान अस्त-व्यस्त किए जाने की घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। एक के बाद एक तीन मंदिरों को निशाना बनाए जाने की खबर फैलते ही ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई, जिससे पूरे गांव में हड़कंप मच गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव निवासी दिलीप कुमार पुत्र स्वर्गीय अशोक कुमार रोजाना की तरह जब महादेव मंदिर में पूजा करने पहुंचे, तो वहां का नजारा देखकर हैरान रह गए। मंदिर का सामान बिखरा पड़ा था और पूजा में प्रयुक्त घंटी चोरी हो चुकी थी। इसके अलावा गांव के हनुमान मंदिर और हरि साहनी माता मंदिर में भी अज्ञात अराजक तत्वों द्वारा सामान अस्त-व्यस्त कर दिया गया।घटना की सूचना मिलते ही गदागंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए आसपास के कई थानों की पुलिस फोर्स भी तैनात की गई। मौके पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के लिए टीम गठित करने के निर्देश दिए।फिलहाल गांव में स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है, लेकिन लगातार मंदिरों को निशाना बनाए जाने से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। स्थानीय लोगों ने आशंका जताई है कि यह किसी साजिश के तहत माहौल खराब करने की कोशिश हो सकती है। वहीं पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और जल्द खुलासा करने का दावा कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial