डलमऊ (रायबरेली)। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की संघर्ष समिति को डलमऊ ब्लॉक में नया नेतृत्व मिला है। जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला एवं संघर्ष समिति के जनपदीय अध्यक्ष पंकज द्विवेदी द्वारा मनोज पांडेय को संघर्ष समिति डलमऊ का ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर शिक्षकों में हर्ष का माहौल है।गुरुवार को पूर्व माध्यमिक विद्यालय पूरे प्रान में आयोजित ब्लॉक कार्य समिति की बैठक में शिक्षकों ने श्री पांडेय के मनोनयन पर खुशी जताते हुए उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। शिक्षकों ने इसे संगठन को मजबूती देने वाला निर्णय बताते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में शिक्षक हितों की आवाज और अधिक सशक्त होगी। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष योगेश सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कीर्ति मनोहर शुक्ला, ब्लॉक संरक्षक व जिला उपाध्यक्ष जटाशंकर बाजपेई, महामंत्री अभिषेक मिश्रा, कोषाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह, संयुक्त मंत्री बृजेश बाजपेई, उपाध्यक्ष दुर्गेश मिश्रा व सर्वेश शुक्ला, संगठन मंत्री पारुल सहित ममता यादव, विनीता सिंह, सुनीता वर्मा, दीपा शुक्ला, अशोक कुमार समेत बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहीं। साथ ही रश्मि, स्वाती, दिविषा सिंह, सुगंधा श्रीवास्तव, रश्मि श्रीवास्तव, सरस्वती तिवारी, अर्निका अग्रवाल, रचना दीक्षित, कनक मिश्रा, शशिकांत मिश्रा, जयकरन सिंह, सज्जन कुमार, पुष्पेंद्र त्रिवेदी, शिवकुमार दीक्षित आदि शिक्षकों ने भी श्री पांडेय के मनोनयन पर हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दीं।
प्राथमिक शिक्षक संघ संघर्ष समिति को मजबूती, मनोज पांडेय को सौंपी गई डलमऊ ब्लॉक की कमान
