डलमऊ (रायबरेली)। नववर्ष की पूर्व संध्या पर शांति व्यवस्था बनाए रखने और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से डलमऊ कोतवाल श्याम कुमार पाल के नेतृत्व में पुलिस ने रात्रि चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान कोतवाली क्षेत्र में ढाबों, रेस्टोरेंटों और प्रमुख चौराहों पर सघन जांच की गई। पुलिस टीम ने संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग की और लोगों से बेवजह घूमने से बचने की अपील की। ढाबा व रेस्टोरेंट संचालकों को निर्धारित समय का पालन करने तथा किसी भी तरह की अवैध गतिविधि न होने देने के निर्देश दिए गए। पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ भी विशेष सतर्कता बरती। कोतवाल श्याम कुमार पाल ने बताया कि नववर्ष के मौके पर किसी भी प्रकार की अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आमजन से सहयोग की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि पुलिस हर समय क्षेत्र की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है। इस मौके पर मुराईबाग चौकी इंचार्ज अरविन्द कुमार,नासिर हुसैन, दीना नाथ दुबे, पवन कुमार सचान समेत अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
नववर्ष की पूर्व संध्या पर डलमऊ में पुलिस का सघन रात्रि चेकिंग अभियान
