डॉ. रहमान ने किया निःशुल्क नेत्र शिविर का शुभारंभ, ग्रामीणों की सेवा को बताया सर्वोपरि

रायबरेली (एनपीआर नेटवर्क)। दीक्षांत चैरिटेबल एंड एजुकेशनल ट्रस्ट द्वारा पंचायत भवन आंबा, पोस्ट नर्सवा डलमऊ में रविवार को आयोजित एक दिवसीय निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का शुभारंभ जिला पंचायत सदस्य द्वितीय प्रत्याशी डॉ. रहमान ने किया। शिविर सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चला, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर नेत्र परीक्षण करवाया।कार्यक्रम के आयोजक कवि प्रीतम कुमार (जिला NSF) ने बताया कि शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में नेत्र स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और जरूरतमंदों को निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराना था।शिविर का उद्घाटन करते हुए डॉ. रहमान ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में नेत्र रोगों की समय से पहचान और उपचार बेहद आवश्यक है, क्योंकि कई लोग आर्थिक कारणों से डॉक्टर तक नहीं पहुंच पाते। उन्होंने कहा कि “जनसेवा ही मेरा पहला कर्तव्य है, और ऐसे जनहितकारी कार्यक्रम समाज को मजबूत बनाते हैं।”डॉ. रहमान ने शिविर में आए मरीजों से संवाद कर उनका हाल जाना और डॉक्टरों की टीम को बेहतर सेवाएं देने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने भविष्य में भी स्वास्थ्य संबंधी शिविरों को निरंतर जारी रखने की बात कही।शिविर में आए लोगों ने निःशुल्क उपचार, दवाओं और सलाह के लिए आयोजकों एवं डॉ. रहमान का आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial