डलमऊ में विकास की जमीन तैयार, राजा राकेश प्रताप सिंह ने दिया पूर्ण सहयोग का आश्वासन

डलमऊ (रायबरेली)। नगर पंचायत डलमऊ में प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के तहत एक महत्वपूर्ण पहल सामने आई है। नगर पंचायत अध्यक्ष बृजेश दत्त गौड़ के नेतृत्व में नगर के वरिष्ठ समाजसेवी शंकर प्रसाद द्विवेदी एवं सभासद साथीगण विक्रम सोनकर, शकील अहमद, फिरोज अहमद, जितेंद्र सोनकर और विनोद निषाद ने पूर्व एमएलसी राजा राकेश प्रताप सिंह से भेंट की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के अंतर्गत आवास निर्माण के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी किए जाने तथा निषाद राज पार्क के निर्माण हेतु भूमि उपलब्ध कराए जाने का निवेदन किया गया।पूर्व एमएलसी राजा राकेश प्रताप सिंह ने दोनों ही मांगों पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए पूर्ण सहयोग और आवश्यक सहायता का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल ने उनके इस सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। स्थानीय नागरिकों ने भी इस पहल का स्वागत करते हुए इसे नगर के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial