गदागंज के भरुकुशापूर गंगा घाट पर दिखा मगरमच्छ, स्नान करने पहुंचे श्रद्धालुओं में दहशत

रायबरेली। गदागंज थाना क्षेत्र अंतर्गत भरुकुशापूर गंगा घाट पर शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब गंगा स्नान के लिए पहुंचे ग्रामीणों ने नदी में एक मगरमच्छ को देखा। मगरमच्छ नजर आते ही घाट पर मौजूद श्रद्धालुओं में भय का माहौल बन गया और कई लोगों ने स्नान करना टाल दिया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मगरमच्छ काफी देर तक पानी में दिखाई देता रहा, जिसका किसी ग्रामीण ने वीडियो बना लिया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद आसपास के गांवों में भी दहशत फैल गई है।घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने प्रशासन से गंगा घाट पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और वन विभाग की टीम को मौके पर भेजकर मगरमच्छ की निगरानी कराने की मांग की है, ताकि किसी प्रकार की अनहोनी न हो सके। वही सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, फिलहाल वीडियो की पुष्टि न्यूज प्लस रिपोर्ट नहीं करता है कि यह वीडियो कहां का है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial