डलमऊ में मिशन शक्ति अभियान: महिलाओं को किया गया जागरूक, सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी

डलमऊ (रायबरेली)।
महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को लेकर सोमवार को ग्राम नरेंद्रपुर चौकी घुरवारा क्षेत्र में मिशन शक्ति अभियान के तहत एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया और विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की।

महिलाओं को दी गई सुरक्षा हेल्पलाइन की कार्यक्रम

में पुलिस टीम द्वारा महिलाओं को विभिन्न टोल फ्री नंबरों के बारे में विस्तार से बताया गया, ताकि आपात स्थिति में तुरंत सहायता मिल सके। इसमें 181, 1090, 112, 102, 108, 1076, 1098 और 1930 जैसे महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर शामिल रहे। अधिकारियों ने महिलाओं से अपील की कि किसी भी परेशानी में इन नंबरों का बेझिझक उपयोग करें।

सरकारी योजनाओं के प्रति किया गया जागरूक

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार की कई महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी भी दी गई। इनमें मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना और रानी लक्ष्मीबाई बाल एवं महिला सम्मान कोष प्रमुख रूप से शामिल रहे। अधिकारियों ने महिलाओं को इन योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।

पुलिस टीम रही मौजूद, महिलाओं ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा

कार्यक्रम में डलमऊ कोतवाली से इंस्पेक्टर राघवन सिंह के साथ पुलिस टीम के सदस्य अबरार हुसैन, अभिषेक कुमार, प्रेम कुमार, महिला कांस्टेबल नेहा तिवारी और सुमन राव मौजूद रहीं।इसके अलावा बबिता पटेल, ऊषा, सुमन और खुशबू सहित कई महिलाओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया और कार्यक्रम को सफल बनाया।

स्थानीय स्तर पर जागरूकता बढ़ाने की कार्यक्रम

की रूपरेखा पिंटू त्रिवेदी द्वारा तैयार की गई थी। इस तरह के जागरूकता अभियानों से महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ता है और वे अपने अधिकारों के प्रति सजग होती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial