बसहा बाजार में प्रतिभा का सम्मान: मेधावी छात्रों को मिला मंच, गूंजा एसआरडीएस पब्लिक स्कूल

रायबरेली। सतांव क्षेत्र अंतर्गत बसहा बाजार में स्थित एस.आर.डी.एस. पब्लिक स्कूल में वार्षिक परीक्षाफल वितरण, शैक्षिक परिचर्चा एवं मेधावी छात्र सम्मान समारोह का भव्य आयोजन अत्यंत धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जितेंद्र मिश्रा, विद्यालय के प्रबंधक पवन कुमार और संरक्षक रामबहादुर यादव द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस गौरवशाली समारोह की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य मो. नसीरुद्दीन ने की, जबकि कार्यक्रम का सफल संचालन कमलाकांत यादव द्वारा संपन्न हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रबंधन तंत्र ने बच्चों के सर्वांगीण विकास पर जोर देते हुए उनके भविष्य को संवारने के लिए किए जा रहे निरंतर प्रयासों को साझा किया। समारोह में छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए, जिन्होंने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में शिक्षक आदर्श पाल, अशफाक, साक्षी सिंह, सीमा शर्मा, रिचा, स्वाती और शिखा आदि ने विशेष परिश्रम किया। कार्यक्रम के दौरान भारी संख्या में अभिभावकों की उपस्थिति रही, साथ ही क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति मनोज यादव, राजेश यादव, शिवप्रताप यादव, राजू गौतम, मो ज़ीशान, मो रईस, नीरज पाल, अरविन्द साहू, एवं अन्य साथी गण भी मौजूद रहे, जिन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial