डलमऊ में पंप कैनाल से मुराई बाग टेल तक सड़क डामरीकरण कार्य शुरू, अध्यक्ष बृजेश दत्त गौड़ ने जताया आभार

डलमऊ (रायबरेली)। जनहित में किए गए प्रयासों के क्रम में नगर पंचायत डलमऊ के अध्यक्ष पंडित बृजेश दत्त गौड़ द्वारा 6 माह पूर्व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को भेजे गए पत्र का प्रभाव दिखाई देने लगा है। डलमऊ पंप कैनाल से द्वितीय सोपान मुराई बाग टेल तक सिंचाई विभाग की जर्जर सड़क के डामरीकरण एवं सुधार कार्य का अनुरोध किया गया था। यह मार्ग डलमऊ क्षेत्रवासियों, नगरवासियों और विभिन्न मेलों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। सरकार द्वारा संज्ञान लिए जाने के बाद डलमऊ पावर हाउस से सड़क डामरीकरण का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। कार्य शुरू होने से स्थानीय लोगों को सुगम यातायात की बड़ी राहत मिलेगी। नगर पंचायत अध्यक्ष पंडित बृजेश दत्त गौड़ ने मुख्यमंत्री, जलशक्ति मंत्री तथा विभागीय अधिकारियों के प्रति डलमऊ की जनता की ओर से आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial