गदागंज (रायबरेली)।जिले में अवैध शस्त्र प्रदर्शन पर लगाम नहीं लग पा रही है। इसी बीच एक युवक का शस्त्र के साथ फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है।वायरल फोटो में युवक अपनी जेब में शस्त्र रखे हुए नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि यह फुटेज गदागंज थाना क्षेत्र के ठकुराइन का पुरवा गांव का है। वायरल फोटो में दिखाई देने वाले युवक की पहचान दुष्यंत यादव पुत्र तेज प्रताप यादव निवासी ठकुराइन का पुरवा के रूप में बताई जा रही है।सोशल मीडिया पर फोटो वायरल होने के बाद लोग पुलिस प्रशासन से मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। हालांकि अभी तक पुलिस की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
जेब में हथियार… फोटो वायरल होते ही इलाके में चर्चा, पुलिस पर सवाल
