घुरवारा चौकी को मिला नया प्रभारी, देवेश साहू को सौंपी गई जिम्मेदारी

रायबरेली (एनपीआर नेटवर्क)। डलमऊ थाना पर तैनात उपनिरीक्षक देवेश साहू को घुरवारा चौकी का नया चौकी प्रभारी नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह के निर्देश पर की गई है।देवेश साहू पूर्व में डलमऊ थाने पर अपनी सेवाएं दे रहे थे और उन्हें कर्तव्यनिष्ठ एवं अनुशासित अधिकारी माना जाता है। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने की उम्मीद जताई जा रही है।चौकी प्रभारी बनाए जाने पर क्षेत्र के लोगों ने उम्मीद जताई है कि अपराध नियंत्रण, शांति व्यवस्था और जनसमस्याओं के समाधान में तेजी आएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial