गुरबक्शगंज में पुलिस पर गंभीर आरोप, बुजुर्ग महिला का मकान कब्जाने का मामला, न्याय को भटक रही पीड़िता

गुरबख्शगंज (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में कथित अवैध कब्जे को लेकर एक बुजुर्ग महिला न्याय के लिए दर-दर भटकने को मजबूर है, जबकि पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। पूरे खाले मजरे मेलथुआ गांव निवासी कमरुन्निशा ने सोमवार को आरोप लगाया कि उनका पुश्तैनी मकान है, जिस पर गांव के ही जालिपा प्रसाद ने जबरन कब्जा कर लिया है। पीड़िता का कहना है कि कब्जा करने के बाद आरोपी मकान खाली करने से साफ इनकार कर रहा है और खुलेआम धमकी दे रहा है कि गांव में उन्हें रहने नहीं दिया जाएगा। कमरुन्निशा ने बताया कि उन्होंने कई बार पुलिस से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, जिससे आरोपी के हौसले और बढ़ गए हैं।
बुजुर्ग महिला ने पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि समय रहते कार्रवाई होती तो उन्हें इस तरह भय और अपमान का सामना नहीं करना पड़ता। पीड़िता ने प्रशासन से मांग की है कि अवैध कब्जा हटवाकर उसे न्याय दिलाया जाए और आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।
मामला सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में भी रोष देखा जा रहा है। अब देखना यह है कि पुलिस और प्रशासन इस गंभीर मामले में कब तक कार्रवाई कर पीड़िता को न्याय दिलाता है या फिर वह यूं ही न्याय की गुहार लगाती रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial