गांव की प्रतिभा ने नौसेना में कमीशन पाकर बढ़ाया क्षेत्र का मान

रायबरेली (एनपीआर)। डलमऊ विकास क्षेत्र के गांव बनियानी मजरे आदीलाबाद के होनहार युवक अपूर्व राज यादव ने अपनी लगन, परिश्रम और उत्कृष्ट प्रतिभा के बल पर भारतीय नौसेना में कमीशन प्राप्त कर सब-लेफ्टिनेंट का पद हासिल किया है। गांव में रहकर प्राथमिक शिक्षा पाने वाले अपूर्व ने अपने माता-पिता के साथ-साथ पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनके पिता सुनील कुमार साधारण किसान हैं, जबकि माता हेमलता गृहणी हैं।अपूर्व राज की इस उपलब्धि से पूरे गांव में खुशी की लहर दौड़ गई है और जश्न का माहौल है। दादा जीत बहादुर यादव, लाल बहादुर, परिजन एवं ग्रामीणों ने मिठाइयां बांटकर अपनी खुशी व्यक्त की। इस अवसर पर शिक्षक नेता सियाराम सोनकर, शीलू सिंह, वीरेंद्र यादव, लक्ष्मी प्रताप सिंह, कीर्ति मनोहर शुक्ला, आंचल सिंह, समाजसेवी जेपी सिंह, प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष योगेश सिंह, संतोष कुमार, ग्राम प्रधान आदीलाबाद विमल तिवारी, समाजसेवी संजय सिंह तथा ऐहार के भावी ग्राम प्रधान चंदन त्रिवेदी ने भी अपनी प्रसन्नता व्यक्त की।अपूर्व राज ने अपनी सफलता का श्रेय अपने बाबा रामसेवक और दादी सरजू देवी के आशीर्वाद को देते हुए कहा कि उनकी दुआओं ने ही उन्हें यह मुकाम दिलाया है। उनकी उपलब्धि से क्षेत्र में गौरव और उत्साह का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial