गदागंज क्षेत्र में संदिग्ध हालात में युवक की मौत, पोस्टमार्टम को भेजा शव

गदागंज (रायबरेली)। हसऊपुर मजरे गौरा हरदो गांव में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार संदीप कुमार (35) पुत्र बाबूलाल ने शुक्रवार लगभग 11 बजे घर के अंदर कमरे में फांसी लगा ली। घटना के समय वह घर पर अपनी मां के साथ रह रहा था।बताया जा रहा है कि मृतक के दो भाई और एक बहन हैं। बहन की शादी हो चुकी है, जबकि दोनों भाई और पिता शहर में रहते हैं। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। थाना प्रभारी दयानंद तिवारी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial