खीरों में छिनैती कांड का खुलासा, पुलिस मुठभेड़ में विकास पाण्डेय व रितेश गौतम बदमाश गिरफ्तार

रायबरेली। खीरों थाना क्षेत्र में हुई छिनैती की वारदात का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो अभियुक्तों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान विकास पाण्डेय निवासी कानपुर नगर व रितेश गौतम निवासी लाल बंगला, कानपुर नगर के रूप में हुई है।बीते 5 दिसंबर 2025 को लालगंज रोड स्थित बरभनखेड़ा मोड़ पर दुकान चला रहीं श्याम गुप्ता के गले से दो अज्ञात बदमाश सोने की चेन छीनकर फरार हो गए थे। इस मामले में थाना खीरों में मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीमें गठित की गई थीं।पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह के निर्देशन में 13 दिसंबर की रात थाना खीरों व एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त टीम ने खांडेपुर पुलिया के पास दोनों आरोपियों को घेर लिया। गिरफ्तारी के प्रयास में बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी, जिस पर पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों के पैरों में गोली लगी। दोनों को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है। पुलिस के अनुसार मुठभेड़ में कोई पुलिसकर्मी घायल नहीं हुआ। आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial