न्यूज प्लस रिपोर्ट – मेराज अली
हरचंदपुर रायबरेली। राहुल लोधी का राजनीतिक कद लगातार बढ़ता नजर आ रहा है। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में पहली बार चुनाव लड़कर उन्होंने हरचंदपुर सीट पर भारी मतों से जीत दर्ज की और युवा चेहरा बनकर उभरे। राहुल लोधी वर्तमान में समाजवादी पार्टी के सक्रिय नेताओं में गिने जा रहे हैं और प्रदेश के विभिन्न जिलों में पार्टी संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी निभा रहे हैं।हाल ही में विधानसभा सत्र के दौरान उन्होंने सरकार के बजट पर सवाल उठाते हुए महंगाई, किसान समस्याओं और मतदाता सूची में गड़बड़ी जैसे मुद्दों को सदन में उठाया। साथ ही सतांव को तहसील का दर्जा दिए जाने की मांग भी प्रमुखता से रखी। क्षेत्र में 29 संपर्क मार्गों के नवीनीकरण हेतु 6 करोड़ 16 लाख रुपये की स्वीकृति को उन्होंने जनहित की उपलब्धि बताया।विधायक राहुल लोधी की सक्रियता सामाजिक मामलों में भी दिखी, जब उन्होंने एक जरूरतमंद परिवार का बकाया बिजली बिल जमा कराकर मदद की। मीडिया से बातचीत में उन्होंने विरोधियों पर भेदभाव और दबाव की राजनीति के आरोप भी लगाए।
