कम उम्र, बड़े काम: डलमऊ के विकास सिंह बने समाजसेवा की मिसाल

डलमऊ रायबरेली।डलमऊ क्षेत्र के युवा समाजसेवी विकास सिंह लगातार समाज सेवा के कार्यों को लेकर लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं। कम उम्र में ही उन्होंने समाज के हर वर्ग के लोगों की आर्थिक एवं शारीरिक मदद कर अपनी अलग पहचान बनाई है। क्षेत्र में किसी भी व्यक्ति पर संकट आने पर विकास सिंह बिना किसी स्वार्थ और प्रलोभन के मदद के लिए हमेशा आगे खड़े नजर आते हैं।यही वजह है कि क्षेत्र के लोग उन्हें एक सच्चे समाजसेवी और दानवीर के रूप में देखते हैं।प्रदेश में कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे त्रिनेत्र ऑपरेशन के तहत भी विकास सिंह ने अहम योगदान दिया है। मुराईबाग चौराहे पर सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए उनके द्वारा छह सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए हैं। इससे क्षेत्र में निगरानी व्यवस्था मजबूत होगी और अपराध नियंत्रण में पुलिस प्रशासन को मदद मिलेगी।स्थानीय लोगों ने विकास सिंह के इस कार्य की सराहना करते हुए कहा कि समाज और सुरक्षा व्यवस्था के प्रति उनकी सोच प्रेरणादायक है। लोगों का मानना है कि ऐसे समाजसेवी युवाओं पर डलमऊ को गर्व होना चाहिए।

रिपोर्ट _दीपांशु

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial