डलमऊ में भाजपा का 47वां स्थापना दिवस, नेताओं ने याद किए संगठन के स्तंभ

डलमऊ रायबरेली। डलमऊ नगर पंचायत में भारतीय जनता पार्टी का 47वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष पंडित बृजेश दत्त गौड़ ने की। इस अवसर पर नगर के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत पार्टी के संस्थापक नेताओं श्यामा प्रसाद मुखर्जी, दीनदयाल उपाध्याय और अटल बिहारी वाजपेयी के चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। इसके बाद सभी कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कर स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं।
नगर पंचायत अध्यक्ष ने अपने संबोधन में भारतीय जनता पार्टी के इतिहास, विचारधारा और उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं से संगठन को और मजबूत बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पार्टी का मूल उद्देश्य देश और समाज के विकास के लिए कार्य करना है।
इस मौके पर दिनेश त्रिपाठी, शैलेंद्र अग्रवाल, अमरेश पांडे, गिरजा शंकर त्रिपाठी, शुभम गौड़, नामित सभासद पवन जायसवाल, बाबी पंडित, शिवप्रसाद साहू, रवि पाल, चंद्र पांडा, मनोज पांडे, आनंद गुरुजी, विनीत त्रिवेदी, राकेश सोनकर, आशीष श्रीवास्तव और अंकित पांडे सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial