मेराज अली
रायबरेली। डलमऊ क्षेत्र स्थित उधनपुर गांव में वर्षों से बारिश के दौरान होने वाले गंभीर जलभराव की समस्या का समाधान कर दिया गया है। ग्रामीणों की शिकायत पर ब्लॉक प्रमुख शिवराम रावत ने गांव में नाले का निर्माण करवाया, जिससे अब पानी निकासी सुचारू हो गई है। ग्रामीणों—संदीप गुरु, शिवम यादव, गोलू, रामसरूप सहित कई लोगों—ने बताया कि बरसात में घरों और रास्तों में पानी भर जाने से उनका दैनिक जीवन प्रभावित होता था। समस्या गंभीर होने पर उन्होंने ब्लॉक प्रमुख से कार्रवाई की मांग की थी।शिकायत मिलते ही शिवराम रावत ने तत्काल मौके का निरीक्षण किया और नाले के निर्माण का कार्य शुरू करवाकर समय पर पूरा कराया।नाला निर्माण से अब गांव जलभराव की परेशानी से मुक्त हो गया है। ग्रामीणों ने त्वरित और प्रभावी कार्रवाई के लिए ब्लॉक प्रमुख शिवराम रावत के प्रति आभार व्यक्त किया है।
