आस्था को मिलेगा आधुनिक स्वरूप, रानी शिवाला में होंगी नई सुविधाएं

डलमऊ (रायबरेली)। डलमऊ कस्बे में स्थित ऐतिहासिक प्राचीन रानी शिवाला शिव मंदिर का जल्द ही व्यापक कायाकल्प किया जाएगा। पर्यटन विभाग द्वारा करीब डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से मंदिर परिसर के विकास एवं सौंदर्यीकरण की योजना को स्वीकृति दे दी गई है।नगर पंचायत अध्यक्ष पं. बृजेश दत्त गौड़ एवं पूर्व एमएलसी राजा राकेश प्रताप सिंह के प्रयासों से यह योजना साकार हो रही है। बुधवार को पर्यटन विभाग से आए इंजीनियर आरके टेक हिमांशु, सैफ खुर्शीद ने नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शुभम गौड़ व शंकर प्रसाद के साथ मंदिर परिसर का स्थलीय निरीक्षण किया और प्रस्तावित कार्यों की रूपरेखा तय की।परियोजना के तहत मंदिर परिसर में वीआईपी सहित बड़ा यात्री हाल, मंदिर के अंदर टीन शेड, आधुनिक सुलभ शौचालय, श्रद्धालुओं के लिए बैठने की बेंच, पेयजल की व्यवस्था हेतु आरओ फ्रीजर प्लांट तथा क्यूआर कोड युक्त मुख्य प्रवेश द्वार सहित अन्य सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इससे श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।नगर पंचायत अध्यक्ष पं. बृजेश दत्त गौड़ ने इस स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री, पर्यटन मंत्री एवं पूर्व एमएलसी राजा राकेश प्रताप सिंह के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मंदिर का कायाकल्प डलमऊ की धार्मिक एवं सांस्कृतिक पहचान को नई मजबूती देगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial