आंबा ग्राम सभा के हटिया मेले का हुआ शुभारंभ, प्रधान प्रतिनिधि जितेंद्र पटेल ने फीता काटकर किया उद्घाटन

डलमऊ (रायबरेली)। ग्राम सभा आंबा में आज वार्षिक हटिया मेले का भव्य आयोजन किया गया। मेले का शुभारंभ प्रधान प्रतिनिधि जितेंद्र पटेल ने बतौर मुख्य अतिथि पहुंचकर फीता काटकर किया। उद्घाटन के दौरान ग्रामीणों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर प्रधान प्रतिनिधि जितेंद्र पटेल ने कहा कि ऐसे मेलों का आयोजन गांव की परंपरा और आपसी सौहार्द को बनाए रखने का प्रतीक है। मेले के माध्यम से गांव के लोग एक दूसरे से जुड़ते हैं और स्थानीय व्यापार को भी प्रोत्साहन मिलता है। मेले में बच्चों के झूले, दुकानों और खान-पान के स्टॉलों पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ी रही। क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि यह मेला वर्षों से ग्राम सभा की पहचान बन चुका है। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय गणमान्य नागरिकों, शिक्षकगणों व बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही।

— रिपोर्ट : News Plus Report

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial