पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह से नगर पंचायत डलमऊ अध्यक्ष व व्यापारी नेता की शिष्टाचार मुलाकात

रायबरेली। रायबरेली के लोकप्रिय एवं न्यायप्रिय पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह से नगर पंचायत डलमऊ अध्यक्ष पंडित बृजेश दत्त गौड़ एवं व्यापारी नेता घनश्याम जायसवाल ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, व्यापारियों की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और जनसमस्याओं को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई। नगर पंचायत अध्यक्ष एवं व्यापारी नेता ने क्षेत्र से जुड़ी समस्याओं से पुलिस अधीक्षक को अवगत कराया। पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह ने समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाते हुए कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial