विदेश भेजने के नाम पर करोड़ों की ठगी, पीड़ितों ने एसपी से लगाई गुहार

लालगंज (रायबरेली)।विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर बड़े पैमाने पर ठगी का मामला सामने आया है। कोतवाली क्षेत्र के डलमऊ रोड पर संचालित एक फर्जी कंपनी ने अजरबैजान में रोजगार दिलाने का झांसा देकर सौ से अधिक युवाओं से एक करोड़ रुपये से ज्यादा की ठगी की है।पीड़ितों के अनुसार कंपनी संचालकों ने इलेक्ट्रिशियन, शटरिंग और फूड पैकेजिंग के नाम पर भर्ती प्रक्रिया चलाई। किसी युवक से 90 हजार तो किसी से एक से डेढ़ लाख रुपये तक वसूले गए। आरोप है कि कंपनी ने पासपोर्ट, वीजा और हवाई टिकट भी उपलब्ध कराए, जो बाद में फर्जी पाए गए।करीब 40 युवकों को दिल्ली एयरपोर्ट तक भेजा गया, जहां दस्तावेजों की जांच में ठगी का खुलासा हुआ। पीड़ितों का कहना है कि वे पहले कोतवाली पुलिस पहुंचे, लेकिन कार्रवाई न होने पर अब पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है। मुख्य आरोपी गोरखपुर निवासी बताया जा रहा है, जबकि गिरोह में रायबरेली व फतेहपुर के लोग भी शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial