रायबरेली (एनपीआर नेटवर्क)। डलमऊ में सोनापति क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे डॉ. रहमान (जिला पंचायत सदस्य द्वितीय प्रत्याशी) ने फीता काटकर किया। उनके स्वागत में मौजूद युवा खिलाड़ियों ने जोरदार तालियों से उत्साह बढ़ाया।उद्घाटन मैच मुराई का बाग बनाम कुरौली के बीच खेला गया, जिसमें खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के दौरान उत्कृष्ट खेल दिखाने वाले सोनू यादव और फारूक को मैन ऑफ द सीरीज के पुरस्कार से मुख्य अतिथि डॉ. रहमान द्वारा सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में खिलाड़ियों के उत्साह और दर्शकों की उमंग देखने लायक रही। आयोजक मंडल ने मुख्य अतिथि का आभार व्यक्त किया।
डॉक्टर रहमान ने खिलाड़ियों को मैन ऑफ द सीरीज के पुरस्कार से किया सम्मानित
