बच्चों ने सीखे व्यापार के गुण, झूलों और स्टालों का लिया भरपूर आनंद
डलमऊ (रायबरेली)। बाल दिवस के अवसर पर बीएमपीएस डलमऊ में भव्य बाल मेला आयोजित किया गया, जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए कार्यक्रम को यादगार बना दिया। मेले में विद्यालय के समस्त शिक्षकों द्वारा विभिन्न प्रकार के स्टॉल लगाए गए, जिनमें खाने-पीने की वस्तुएँ, खेल सामग्री और रुचिकर सामान बच्चों द्वारा खरीदे गए। छोटे बच्चों ने लगाए गए झूलों पर जमकर मौज-मस्ती की और कार्यक्रम का पूर्ण आनंद लिया। मेले के माध्यम से छात्रों को व्यापार एवं प्रबंधन के मूल गुण भी सिखाए गए। बच्चों ने शिक्षकों के साथ मिलकर स्टॉल संचालन और बिक्री की प्रक्रिया को करीब से समझा, जिससे उनके आत्मविश्वास में वृद्धि हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या सपना तिवारी एवं प्रबंधक शांतनु सिंह ने पंडित जवाहरलाल नेहरू एवं मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। प्रधानाचार्या ने बताया कि बीएमपीएस डलमऊ का यह बाल मेला क्षेत्र का सबसे बड़ा व मनोरंजक आयोजन है, जिसे आने वाले वर्षों में और भी विस्तार दिया जाएगा। मेले की सफलता में शिक्षक गिरीश, सतीश, शिवम, अभय, मीनाक्षी, राखी, आदर्श, साकेत, आरती, जुबेरिया, अंशिका, साक्षी, स्नेहा, गरिमा, अक्षय, तरुण, अंजू, सविता, इकरा, रीता, कोमल, सृष्टि, स्मृति, नितिन, अर्चना, वर्षा, रवींद्र, सचिन सहित समस्त स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
कार्यक्रम में कस्बे के सैकड़ों अभिभावक उपस्थित रहे और बच्चों की प्रतिभा की सराहना की।
