कैबिनेट बैठक: सीएम योगी की अध्यक्षता में 21 में से 20 प्रस्तावों पर लगी मुहर, अयोध्या में बनेगा भव्य भगवान राम म्यूजियम

लखनऊ (एनपीआर नेटवर्क)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई मंत्रिमंडल बैठक समाप्त हो गई। बैठक में कुल 21 प्रस्ताव पेश किए गए, जिनमें से 20 को मंजूरी दे दी गई। इस बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए, जिनका सीधा लाभ प्रदेश के विकास कार्यों को मिलेगा।

अयोध्या में बनेगा विश्व स्तरीय भगवान राम म्यूजियममंत्रिपरिषद ने अयोध्या में भगवान श्रीराम से जुड़े भव्य म्यूजियम की स्थापना के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।यह संग्रहालय 52.102 एकड़ भूमि पर बनाया जाएगा।पहले टाटा एंड सन्स को 25 एकड़ जमीन दी गई थी, जिसे अब बढ़ाकर 52 एकड़ कर दिया गया है।इसे विश्वस्तरीय आकर्षण का केंद्र बनाया जाएगा।बरेली में अमृत-2 पेयजल मिशन के दूसरे चरण के लिए 265 करोड़ रुपये को मंजूरी दी गई।इससे शहर में स्वच्छ पेयजल व्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

प्रत्येक मंडल मुख्यालय पर दिव्यांग पुनर्वास केंद्र

प्रदेश के सभी मंडल मुख्यालयों पर दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र बनाए जाएंगे।इन केंद्रों में दिव्यांगों को चिकित्सा, थेरेपी और शिक्षण से जुड़ी सेवाएं उपलब्ध होंगी। बागपत में योगा सेंटर। बागपत जिले में आधुनिक योग एवं वेलनेस केंद्र स्थापित किया जाएगा।उद्योग एवं निवेश2017 प्रोत्साहन नीति के तहतकिया पल्प एंड पेपर्स लिमिटेड शाहजहांपुरवृंदावन एग्रो, मथुराको प्रोत्साहन राशि देने के प्रस्ताव को मंजूरी। पेयजल एवं बुनियादी ढांचाकानपुर अमृत पेयजल योजना के द्वितीय फेज के लिए वित्तीय पोषण को अनुमति दी गई।बरेली में अमृत-2 योजना के तहत वित्तीय पोषण को मंजूरी। स्वास्थ्य सेवाएँकानपुर में नजूल की जमीन को हॉस्पिटल निर्माण हेतुकानपुर विकास प्राधिकरण (KDA) को हस्तांतरित करने का प्रस्ताव पास।खेल सुविधाएँवाराणसी के डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम, सिगरा को उच्च स्तरीय बनाने के लिए एमओयू के प्रस्ताव पर सहमति। लोक निर्माण विभागलोक निर्माण विभाग (PWD) के दो महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी।—निष्कर्षकैबिनेट की इस बैठक में लिए गए निर्णय प्रदेश में इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वास्थ्य, पेयजल, दिव्यांग कल्याण और धार्मिक पर्यटन को नई दिशा देंगे। विशेष रूप से अयोध्या का राम संग्रहालय राज्य ही नहीं, देश का प्रमुख धार्मिक आकर्षण बनने वाला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial