रायबरेली (एनपीआर)। केंद्र सरकार द्वारा जारी संकल्प पत्र (3 नवंबर 2025) में आठवें वेतन आयोग से पेंशनरों को अलग करने के प्रस्ताव के विरोध में सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन रायबरेली के आह्वान पर पेंशनरों ने जोरदार प्रदर्शन किया।एसोसिएशन का कहना है कि 5वें, 6ठे और 7वें वेतनमान में पैरा-3 (बिंदु-च) के तहत पेंशन पुनरीक्षण और अन्य लाभों में पेंशनरों का अधिकार सुरक्षित था, लेकिन इस बार इतिहास में पहली बार उन्हें वेतन आयोग प्रक्रिया से अलग किया जा रहा है। इसे लेकर देशभर के पेंशनरों में आक्रोश है।इसी क्रम में रायबरेली में पेंशनर भवन से लेकर पुलिस ऑफिस, डिग्री कॉलेज चौराहा होते हुए शहीद चौक तक मोमबत्ती जलाकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया गया। इसके बाद बड़ी संख्या में पेंशनर कलेक्ट्रेट पहुंचे और नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा।प्रदर्शन में पूर्व प्राचार्य फिरोज गांधी महाविद्यालय प्रो. आर. पी. सिंह, प्रो. ओम जी गुप्ता, प्रो. भूपेंद्र देव सिंह, प्रो. राजेंद्र बहादुर श्रीवास्तव, प्रो. चंपा श्रीवास्तव, दयाराम यादव, इंद्रपाल सिंह, राज नारायण, हरिश्चंद्र श्रीवास्तव सहित करीब 400 पेंशनरों ने भाग लिया।
आठवें वेतन आयोग से पेंशनरों को अलग करने के विरोध में पेंशनर्स एसोसिएशन का प्रदर्शन
