ट्रॉली चोरी का खुलासा नहीं, तहरीर के बाद भी मुकदमा दर्ज न होने से पीड़ित परेशान

डलमऊ रायबरेली। गदागंज थाना क्षेत्र अंतर्गत धर्मापुर कैली निवासी महेश कुमार पुत्र घूरऊ प्रसाद की ट्रॉली चोरी होने का मामला सामने आया है, लेकिन हैरानी की बात यह है कि घटना के कई दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस ने अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं किया है। इससे पीड़ित परिवार में भारी नाराजगी और आक्रोश है।

पीड़ित महेश कुमार ने बताया कि उनका नया मकान कैली माधवपुर रोड पर बना हुआ है, जहां उन्होंने अपनी ट्रॉली खड़ी की थी। रात को अज्ञात चोर ट्रॉली चोरी कर ले गए। सुबह जब महेश मौके पर पहुंचे तो ट्रॉली गायब थी। इसके बाद उन्होंने आसपास के क्षेत्र में काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। पीड़ित का कहना है कि उन्होंने 16 दिसंबर को गदागंज थाना प्रभारी को लिखित तहरीर देकर घटना की जानकारी दी, बावजूद इसके अब तक न तो मुकदमा दर्ज किया गया और न ही किसी प्रकार की जांच शुरू हुई है। पुलिस की इस उदासीनता से पीड़ित न्याय के लिए भटकने को मजबूर है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते पुलिस कार्रवाई करती तो चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सकता था। पीड़ित ने उच्च अधिकारियों से मामले में हस्तक्षेप कर मुकदमा दर्ज कराने और चोरी गई ट्रॉली बरामद कराने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial