समाधान दिवस में 10 शिकायतें दर्ज, 3 का मौके पर निस्तारण

गदागंज (रायबरेली)। गदागंज थाना परिसर में शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन थाना प्रभारी दयानन्द तिवारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में प्रशासनिक और राजस्व विभाग के अधिकारी भी उपस्थित रहे।समाधान दिवस के दौरान कुल 10 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 3 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। बाकी 7 शिकायतों के त्वरित और पारदर्शी निस्तारण के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं। इन टीमों में थाना प्रभारी, हल्का दरोगा और संबंधित क्षेत्र के लेखपाल शामिल किए गए हैं।थाना प्रभारी दयानन्द तिवारी ने कहा कि “शिकायतों का पारदर्शी और समयबद्ध निस्तारण हमारी प्राथमिकता है। सभी लंबित मामलों की गहराई से जांच कर जल्द कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।”समाधान दिवस के दौरान क्षेत्रीय लेखपाल, राजस्व कर्मियों सहित पुलिस विभाग के कई अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य स्थानीय शिकायतों का त्वरित समाधान और जनता को सुगम न्याय उपलब्ध कराना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial