रायबरेली। समाज में जरूरतमंदों और पीड़ितों की मदद के लिए आगे आना ही सच्ची समाजसेवा है। इसी भावना के साथ डलमऊ ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि एवं समाजसेवी पंकज रावत ने पीड़ित राजू पासी और उनकी धर्मपत्नी को न्याय दिलाने के लिए पहल की। वह दोनों को लेकर लखनऊ पहुंचे, जहां समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकात कराई।
बताया गया कि मुलाकात के दौरान अखिलेश यादव ने पीड़ित परिवार की समस्याएं सुनीं और तत्काल सहायता प्रदान करने के साथ आगे भी हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। इस दौरान विधायक इंद्रजीत सरोज की उपस्थिति भी महत्वपूर्ण रही।
पंकज रावत की इस पहल को पीड़ित परिवार के लिए मददगार कदम माना जा रहा है। जरूरतमंदों की आवाज को जिम्मेदार लोगों तक पहुंचाने और उन्हें न्याय दिलाने का प्रयास उनकी सामाजिक प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उनकी इस पहल की क्षेत्र में सराहना हो रही है।
पीड़ित राजू पासी को न्याय दिलाने के लिए आगे आए पंकज रावत, अखिलेश यादव से कराई मुलाकात
