डलमऊ रायबरेली। कस्बे के मियांटोला स्थित मस्जिद अबू बकर सिद्दीक के पास कमेटी गुलामाने मुस्तफा वेलफेयर सोसाइटी डलमऊ की ओर से आमद-ए-मुस्तफा कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर शिरकत की और धार्मिक कार्यक्रम का लाभ उठाया।कॉन्फ्रेंस में सैयद मजाहिर हुसैन अशरफी जिलानी साहब जगदीशपुर, हाफिज व कारी अख्तर ताबानी साहब, अफरोज आलम, इमरान शाह नूरी मदारी, महफूज आलम और मुजफ्फर हुसैन सहित अन्य लोगों ने शिरकत की। इस दौरान नबी-ए-करीम की शान में जिक्र और कलाम पेश किए गए। कलाम सुनकर मौजूद लोगों ने नजराना भी पेश किया।कार्यक्रम के दौरान बच्चों के लिए सवाल-जवाब का आयोजन किया गया। बच्चों ने धार्मिक विषयों पर पूछे गए सवालों के जवाब दिए और मनकबत भी पेश की। बच्चों की प्रतिभा से प्रभावित होकर सैयद मजाहिर हुसैन अशरफी जिलानी साहब ने अपने हाथों से बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।कॉन्फ्रेंस को सफल बनाने में सरफरोज आलम, मोहम्मद असद और कामरान हुसैन का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में बबलू, मोहम्मद सलीम, मोहम्मद रिजवान, जुल्फेकार हुसैन, वकास हुसैन, शाहबाज हुसैन, कासिफ हुसैन, फिरदौस आलम, साहिल आलम, मोहम्मद लारेब, मोहम्मद नाजिल, मोहम्मद उस्मान, मोहम्मद अफजल, कासान, सद्दाम मोबाइल, शारिक अंसारी समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
डलमऊ में आमद-ए-मुस्तफा कॉन्फ्रेंस का आयोजन, बच्चों को किया गया सम्मानित
